फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pre-primary classes will start in 28 more schools of the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 28 और विद्यालयों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2022-24 में जिलेभर के 28 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरू होंगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने सत्र 2022-23 में इन स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करवाने के लिए शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट भेजी थी। इसके उपरांत शिक्षा निदेशालय की ओर से 28 अतिरिक्त स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी हुए हैं। वर्तमान में जिले भर के 335 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाएं सुचारू रूप से चली हुई हैं।
विज्ञापन

अब 28 अतिरिक्त स्कूलों में भी प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इन स्कूलों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए भवन, खाने के लिए बजट और खेल माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अलग से बजट प्रदान किया जाएगा ताकि स्कूल में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व में जिले भर के अधिकांश स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए बजट न आने से शिक्षकों को अपनी जेब खर्च करके विद्यार्थियों को मिड-डे-मील का राशन उपलब्ध करवना पड़ रहा था लेकिन अब इन स्कूलों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अलग से बजट मिलेगा।
विज्ञापन

इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने कहा कि 28 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश जारी हुए हैं। शीघ्र ही स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बजट का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed