फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Practical knowledge is gained by experiencing oneself: Dhumal

खुद अनुभव करके मिलता है व्यावहारिक ज्ञान : धूमल

Tue, 01 Aug 2023 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसद भारत दर्शन योजना के तहत सोमवार को हमीरपुर के सर्किट हाउस से भारत भ्रमण पर जाने वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की होनहार बेटियों के 23 सदस्यीय दल को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धूमल ने कहा कि किताबें हमें केवल ज्ञान देती हैं लेकिन जीवन का व्यावहारिक ज्ञान हमें खुद देखकर और अनुभव से मिलता है। भारत भ्रमण पर निकलने से पहले इस दल में जा रही सभी 21 होनहार बेटियों सहित दो अध्यापिकाओं व बेटियों के अभिभावकों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की अनमोल बेटियां अपने प्रदर्शन के दम पर भारत घूमने जा रही हैं। बच्चियों को बधाई देते हुए कहा कि इनका चयन इनके अपने दम पर और योग्यता के कारण हुआ है। इन्होंने इसके लिए इंटरव्यू दिया और पूरे हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से यह 21 बच्चियां टॉपर रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद भारत दर्शन योजना वास्तव में चार साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन बीच में कोरोना महामारी की वजह से बाहर जाने पर पाबंदी थी। इसलिए अब इस बार योजना के दूसरे चरण में 21 बेटियां भारत भ्रमण पर जा रही हैं। हमारे देश के इतिहास और दुनिया की बहुत सारी जानकारियां हमें विदेशी यात्रियों की रचनाओं में मिलती हैं, जो यहां घूमने आए थे। उन्होंने भारत को जिस रूप में देखा, वैसा बताया। भ्रमण पर जा रही बेटियां अपने साथ डायरी रखें और जहां-जहां जाओ, जो चीज प्रभावित करे, जो जगह स्थान अच्छा लगे, उसकी जानकारी डायरी पर नोट कर लें। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के जीवन के हर पहलू को छूने का प्रयास किया है। मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की। ऑक्सीजन प्लांट हमीरपुर, सुजानपुर, बिलासपुर और घुमारवीं में स्थापित किए गए। यह हमारे सांसद ने अपने दम पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई थीं। सांसद ने पूरे देश में सबसे पहले एक अनूठी पहल सांसद खेल महाकुंभ शुरू किया। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए एक से श्रेष्ठ केंद्र खोले, जिनकी संख्या 466 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed