{"_id":"68bb35549ec628bd2704abd7","slug":"posters-of-40-research-papers-were-presented-evaluated-by-experts-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1005-358658-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 40 शोध पत्रों के पोस्टर पेश, विशेषज्ञों ने आंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 40 शोध पत्रों के पोस्टर पेश, विशेषज्ञों ने आंके
Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
एनआईटी हमीरपुर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन, आज चुने जाएंगे सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में रसायन विज्ञान विभाग 4 से 6 सितंबर आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शोधार्थियों ने शोध पत्रों के 40 पोस्टर पेश किए। इस मौके पर देश-विदेशों से आए विशेषज्ञों ने इन शोध पत्रों को परखा।
सम्मेलन के समापन विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र को चुना जाएगा। एनआईटी हमीरपुर में दूसरी दफा यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। बीते वर्ष 2024 में पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का संस्थान में आयोजन किया गया था। रसायन विज्ञान विभाग के प्रमुख और सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष जय प्रकाश और डॉ. केएस घोष ने कहा कि सम्मेलन में दूसरे दिन विभिन्न सत्र आयोजित हुए हैं।
मुख्य सत्र पोस्टर डिस्प्ले का रहा है। दक्षिण अफ्रीका के फ्री स्टेट विश्वविद्यालय के प्रो. कूस टेरब्लांस और प्रो. हेंड्रिक स्वार्ट ने शोध पत्रों को परखा है। पोस्टर डिस्प्ले में करीब 40 पोस्टर पेश किए गए हैं। इस सम्मेलन में 60 प्रतिभागी मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति दे रहे हैं। इन शोध पत्रों में मेडिकल, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों की जटिल समस्याओं के समाधान सुझाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्रीन एनर्जी को लेकर भी बेहतर सुझाव दिए गए हैं। पानी की शुद्धता परखने, लंग कैंसर और कोनल से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए नए तरीके सुझाए गए हैं। इस सम्मेलन में आईआईटी इंदौर, सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर, वीएनआईटी नागपुर, एनआईटी श्रीनगर, एनआईटी दुर्गापुर, पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्य शामिल हुए।