{"_id":"5f930cc98ebc3e1a27223434","slug":"postal-department-to-set-up-state-level-virtual-stamp-exhibition-hamirpur-hp-news-sml349331559","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलेटलिस्ट को मौका, डाक विभाग आयोजित करेगा वर्चुअल डाक टिकट प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलेटलिस्ट को मौका, डाक विभाग आयोजित करेगा वर्चुअल डाक टिकट प्रदर्शनी
विज्ञापन
हमीरपुर। डाक टिकटों का संग्रह एवं उन्हें बनाने में रुचि रखने वाले छात्रों और लोगों को इन टिकटों की प्रदर्शनी लगाकर नगद इनाम जीतने का मौका है। प्रदेश डाक परिमंडल दो से सात नवंबर तक राज्य स्तरीय वर्चुअल डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन करवाएगा। इसमें हिमाचल और पंजाब के सभी फिलेटलिस्ट हिस्सा ले सकते हैं। फिलेटलिस्ट अपने पास संग्रह की गई डाक टिकटों का इस प्रदर्शनी में प्रदर्शन कर सकते हैं। जिन लोगों को डाक टिकट बनाने या इन्हें रखने का शौक है, वे इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपना हुनर दिखा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इस प्रदर्शनी में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिमाचल या पंजाब से संबंध रखने वाले सभी छात्र, जिनकी आयु 18 वर्ष तक है, हिस्सा ले सकते हैं। इन स्कूली छात्रों के लिए तीन नवंबर को स्टैंप डिजाइन, चार को प्रश्नोत्तरी, पांच को प्रस्ताव लेखन, छह को स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाक विभाग मंडल हमीरपुर आरके चौधरी ने कहा कि डाक टिकट प्रदर्शनी में भाग लेने वाले इच्छुक फिलेटलिस्ट और छात्र प्रदेश डाक परिमंडल की वेबसाइट पर 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन होगा। इनका परिणाम भी वेबसाइट पर ही घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग नगद इनाम रखे गए हैं। उन्होंने अभिभावकों, अध्यापकों और लोगों को इस प्रदर्शनी में भाग लेने या प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।