{"_id":"5f0b4fa78ebc3e639b720006","slug":"post-office-tubelight-fan-not-reach-hamirpur-hp-news-sml3381774182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में नहीं पहुंच रही टयूबलाइटों और पंखों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में नहीं पहुंच रही टयूबलाइटों और पंखों की सप्लाई
विज्ञापन
हमीरपुर। डाकघरों में अनुदान पर मिलने वाले पंखों और ट्यूबलाइटों की सप्लाई डाक विभाग मंडल हमीरपुर में नहीं आ रही है। डाक विभाग मंडल हमीरपुर के तहत जिला हमीरपुर और बिलासपुर के डाकघर आते हैं। विभाग ने संबंधित कंपनी के साथ टेंडर किया है। इसके बावजूद पंखे और ट्यूबलाइटें नहीं आ रही हैं।
हालांकि विभाग के पास रोजाना इन उपकरणों को लेने के लिए दर्जनों आवेदन आ रहे हैं। मुख्य डाकघर हमीरपुर में महज बल्ब ही बचे हैं। पंखें और ट्यूूबलाइटें नहीं हैं। इस कारण जो लोग इन्हें लेने डाकघर आ रहे हैं, उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।
बता दें कि पूर्व में डाक विभाग मंडल हमीरपुर के तहत लाखों उपभोक्ताओं ने डाकघर से अनुदान पर मिलने वाले बल्ब, पंखों और ट्यूबलाइटों की सुविधा ली है। लॉकडाउन में इन उपकरणों की सप्लाई नहीं हुई। अब अनलॉक-2 में भी उपकरणों की सप्लाई कंपनी नहीं कर रही है। इस संबंध में डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते समस्या आई है। विभाग ने कंपनी को ऑर्डर दिए हुए हैं। जैसे ही सप्लाई आएगी लोगों को उपकरण मुहैया करवा दिए जाएंगे।