फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   politics

संगठन से बाहर हुए पूर्व पदाधिकारियों ने शहर में अलग से की गुपचुप बैठक

Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर में विद्रोह की चिंगारी फूट पड़ी है। पार्टी के दो दर्जन पूर्व पदाधिकारियों ने शनिवार को हमीरपुर में संगठन की गुपचुप बैठक की। हालांकि इस बैठक में वर्तमान में विभिन्न पदों पर नियुक्त कुछेक पदाधिकारी भी शामिल रहे। माना जा रहा है कि जिला कांग्रेस में जिस तरह सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उससे पार्टी का एक कुनबा नाराज चल रहा है। इस बैठक के बाद ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष तक भी पहुंच गई है।
विज्ञापन

हालांकि बैठक में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा कांग्रेस को मजबूूत करने के लिए मेहनत करते रहेंगे। वे किसी गुटबाजी में नहीं पड़ते, बल्कि समय-समय पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को महज कुछ पदाधिकारियों के संयोग से इकट्ठा होने के बाद संगठन की मजबूती पर ही चर्चा हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिन लोगों ने बैठक में भाग लिया, उनमें पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन भारती, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सचिव कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, ब्लॉक हमीरपुर सेवादल गोपाल कृष्ण, जिला एससी सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला लीगल सेल के अध्यक्ष केसी भाटिया, पूर्व पार्षद अश्विनी शर्मा, पूर्व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर सुनील ठाकुर, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुकेश कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अरविंद सोनी, पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी डॉ. शशि शर्मा, जिला सेवा दल संगठन महामंत्री रजनीश गांधी, जिला सेवा दल सोशल मीडिया इंचार्ज अनिल श्याम, कैप्टन प्रीतम, पवन छिंदी, सुरेश कुमार, डीएसपी बिहारी लाल, सरवन, चंद्रशेखर, दीपराज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष बोले, उन्हें जानकारी नहीं
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने कहा कि पार्टी की ओर से कोई बैठक का आयोजन नहीं था। किन लोगों ने बैठक में भाग लिया और बैठक में क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed