{"_id":"5e33129e8ebc3e4af74d1e8d","slug":"political-hamirpur-hp-news-sml3227075126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे पार्षद, नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे पार्षद, नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान चार पार्षदों ने बैठक से गैर हाजिर रहकर नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को झटका दे दिया। इसके चलते वीरवार को नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया।
एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतदान को लेकर वीरवार को कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी। अब शुक्रवार को रखी बैठक में तस्वीर साफ हो जाएगी। नियमों के मुताबिक अब कोरम की आवश्यकता नहीं है। पिछले माह अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी खाली हो चुकी है।
भाजपा समर्थित पार्षदों का नगर परिषद में बहुमत होते हुए भी दोनों महत्वपूर्ण पद खाली चल रहे हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों की आपस में फूट के कारण आज यह स्थित खड़ी हुई है। पहले कांग्रेस पार्षदों का सहारा लेकर उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष को हटाया, तो उसी फार्मूले के तहत अध्यक्ष अशोक मेहरा ने भी कांग्रेस पार्षदों को अपने विश्वास में लेकर उपाध्यक्ष को कुर्सी से हटा दिया था। अब भाजपा पार्षदों को एक माला में पिरोने की कवायद को लेकर भाजपा काफी हद तक कामयाब होती नजर आ रही थी। लेकिन वीरवार को इस उम्मीद को फिर से उस समय झटका लगा जब कोरम पूरा नहीं हो पाया। भाजपा समर्थित छह पार्षदों के बहुमत के बावजूद नगर परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रखी गई बैठक में केवल पांच ही पार्षदों ने ही भाग लिया। बैठक में भाजपा की एक समर्थक पार्षद समेत तीनों कांग्रेसी समर्थक पार्षदों ने भी बैठक से किनारा कर लिया। बैठक में केवल नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक मेहरा, रमन भटनागर, रेनू गुप्ता, ज्योति शर्मा, कमलेश चौधरी ने भाग लिया। उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पा बेक्टा ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार 10:00 बजे दोबारा अध्यक्ष के लिए मतदान होगा, इसमें कोरम की आवश्यकता नहीं है।