{"_id":"5f3032a18ebc3e3ca603fc8f","slug":"police-take-action-againest-shopkeeper-hamirpur-hp-news-sml3412012131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलौणी में नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलौणी में नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर शिकंजा
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के सलौणी कस्बे में कोविड-19 के अंतर्गत सरकार के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रविवार को दुकानें खोलने वाले दुकानदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को भोटा चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने सलौणी का औचक निरीक्षण किया और कुछ हलवाइयों तथा अन्य दुकानें खुली पाईं गईं।
उन्होंने तुरंत इन दुकानों को बंद करवाया और कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा शिकायत मिली तो चालान अथवा एफआईआर दर्ज की जाएगी। सलौणी कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन से लेकर अनलॉक-3 तक सभी व्यापारी सरकार के सभी निर्देशों का नियमित रूप से पालन कर रहे हैं लेकिन, कुछ दुकानदार नियमों की अवहेलना कर बाकी दुकानदारों के मनोबल को भी तोड़ रहे हैं। इन लोगों पर कार्रवाई अति आवश्यक है। भोटा चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि सलौणी कस्बे से करीब आधा दर्जन दुकानदारों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। रविवार को उन्हें सख्त हिदायत दे दी गई है और दुकानें बंद करवा दी गई हैं। दोबारा शिकायत मिली तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।