फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police suppressing the investigation of Taropka accident, did not get justice: Ankush

तरोपका हादसे की जांच दबा रही पुलिस, नहीं मिला न्याय : अंकुश

Wed, 29 Jan 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jan 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
Police suppressing the investigation of Taropka accident, did not get justice: Ankush
हमीरपुर में प्रेसवार्ता करते अंकुश और अन्य। -संवाद
हमीरपुर। पिछले साल 28 नवंबर 2024 को हमीरपुर के तरोपका में हुए सड़क हादसे में मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मृतक के बेटे अंकुश कौशल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि घटना के दो महीने बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी इस मामले को उठाया, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

अंकुश कौशल ने कहा कि उनके पिता राजेंद्र कौशल 28 नवंबर को अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। तभी हमीरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने गलत दिशा में जाकर उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी को एक महिला चला रही थी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनके पिता राजेंद्र कौशल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया, लेकिन आज तक न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी गई है और न ही आरोपी महिला चालक पर कोई कार्रवाई हुई है। अंकुश ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर मामले की जांच को दबा रही है। इस कारण वह मानसिक तनाव में हैं, जिसके लिए उन्हें दवाइयां लेनी पड़ रही हैं। अंकुश ने साफ कहा कि अगर पुलिस इस मामले में न्याय नहीं दिलाती, तो वह मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष रूप से मामले की छानबीन की जा रही है।
- राजेश कुमार, एएसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed