फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   police ki pathshala programme, hamirpur H.P.

तनावमुक्त होकर परीक्षा दें विद्यार्थी, बड़ों का करें आदर: कुलदीप

Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
गारली(हमीरपुर)। परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र पढ़ाई तो करें लेकिन तनाव बिल्कुल न लें। तनाव लेने से परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार की बजाय गिरावट आएगी। इसलिए तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। यह बात शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहलवीं (गारली) में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस थाना बड़सर के एसएचओ कुलदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और खेलकूद, व्यायाम व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। इस कार्यक्रम में नौवीं से बारहवीं कक्षा के करीब 103 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस मौके पर एसएचओ कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभावों, तनावमुक्त परीक्षा, अपराधों को रोकने के लिए बने कानूनों आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने माता-पिता, गुरुजनों व बड़ों का आदर करना चाहिए। वाहन चलाते समय व पैदल जाते समय भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अगर आपके आस पास कोई भी बुरी हरकत होते हुए देखें तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। नशा धीमा जहर है और दिन प्रतिदिन नशे की वजह से समाज खोखला होता जा रहा है। उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों की भी जानाकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सोनिका शर्मा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, राकेश कुमार सहित अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्कूल प्रबंधक
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम नई पहल: रमेश
शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के प्रबंधक रमेश शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है। पुलिस की पाठशाला में बच्चों ने नई-नई जानकारियां प्राप्त की। पुलिस और बच्चों में सीधा संवाद हुआ। उन्होंने पुलिस की पाठशाला को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर नई पहल व नई सोच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने यह कहा-
घर-गांव से नशे के खिलाफ शुरू करें अभियान : अंजलि
छात्रा अंजलि धीमान ने कहा कि कार्यक्रम में हमने यह सीखा कि अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें अपने घर व गांव से करनी चाहिए। हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। यदि अच्छे काम की शुरुआत अपने घर से ही की जाए तभी समाज सुधर सकता है। यह एक व्यक्ति के हाथ में नहीं है हमें अपनों से बड़ों का आदर करना चाहिए।
न गलत करें और न ही सहें : सक्षम
छात्र सक्षम शर्मा ने कहा कि बड़ों की आज्ञा का सदा पालन करें। सही रास्ते पर चलें और बुराई का जमकर विरोध करें। यातायात नियमों का पालन करें। कभी गलत न बोलें, गलत काम न करें और यदि कोई गलत काम हो रहा हो तो उसका विरोध करें। सच्चाई की राह पर चलें। माता-पिता की बातों का विरोध न करें। हमेशा मेहनत करते रहें। नशीली चीजों से भी दूर रहें।
अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस का करें सहयोग: पूनम
पूनम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में यह जाना है कि अगर युवा जागरूक होंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। युवाओं को नशा नहीं करना चाहिए। अगर कोई नशे का सेवन या इसे बेचता है तो पुलिस को इसकी सूचना दें। हमें अपराधों को सामने लाने के लिए पुलिस की सहायता करनी चाहिए।
पढ़ाई करें पर परीक्षा का तनाव न लें : दीक्षा
दीक्षा भारद्वाज ने कहा कि बड़सर एसएचओ कुलदीप शर्मा द्वारा ने उचित तरीके से बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। हमें सदा अपने माता-पिता व बड़ों का आदर करना चाहिए। मोबाइल का अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए। कानून का पालन करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति विपत्ति में हो तो उसकी मदद करनी चाहिए। हमें पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए पर परीक्षाओं के लिए तनाव नहीं लेना चाहिए।

यातायात नियमों और कानून का करें पालन: श्रेया
श्रेया शर्मा ने कहा कि मैं अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा करवाए गए कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला से बहुत प्रभावित हुई हूं। इसमें एसएचओ ने विद्यार्थियों को कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हमें अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यातायात के नियमों के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी हमें जानकारी दी। लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति टिप्स दिए। हमें अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए। हमे यातायात नियमों व कानून का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed