{"_id":"5f0de1168ebc3e63c232a2dc","slug":"plan-hamirpur-hp-news-sml3383836123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन फेज-3 के लिए 35.73 करोड़ की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन फेज-3 के लिए 35.73 करोड़ की योजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हर घर में नल लगाने के लिए आरंभ किए गए जल जीवन मिशन के तीसरे चरण में हमीरपुर जिला के लिए 35 करोड़ 73 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। मंगलवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक में इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के तीसरे चरण में जिला में 8 पेयजल योजनाओं के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव है। जिन पर 35 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे।
जिला में अभी छूटे हुए 12,154 घरों में इन योजनाओं के माध्यम से नल लगाकर लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। हरिकेश मीणा ने बताया कि जल जीवन मिशन के पहले चरण में जिला में 125 करोड़ रुपये की लागत से 17,395 घरों में नल लगाने का प्रावधान किया गया था और यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। दूसरे चरण में 47 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से 17,711 घरों में लगाने की योजना है। उपायुक्त ने कहा कि अब तीसरे चरण की योजना भी मंजूरी के लिए सरकार को भेजी जा रही है। बैठक के दौरान जिला जल एवं स्वच्छता अभियान के सदस्य सचिव और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि जिला के कुल 1,12,000 घरों में से अभी तक 52,658 घरों में नल लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जून तक जिला के सभी घरों में नल लगा दिए जाएंगे। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों और जलशक्ति विभाग के सभी मंडलों के अधिशासी अभियंताओं ने भी भाग लिया।