फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   piligrmages in bababalknath temple

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 30 हजार भक्तों ने टेका माथा

Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
piligrmages in bababalknath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दंडवंत होकर पवित्र गुफा में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ की नगरी में चैत्र मेलों में भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को करीब 30 हजार देश-विदेश के भक्तों ने बाबा की गुफा में अपनी हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। रविवार सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं जो देर रात तक लगी रहीं। भक्त जयकारों से बाबा की नगरी को गुंजायमान करते रहे। नाचते गाते घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। चैत्र मास के मेलों के दौरान मंदिर को दिनरात खुला रखा गया है। रविवार को पंजाब, हरियाणा, लुधियाना के अलावा अन्य राज्यों और विदेश से बाबा के भक्तों ने बाबा की गुफा में अपना शीश नवाया और दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, खाने और रहने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए मुफ्त टैक्सी सुविधा
दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए ऊपरी बाजार तक गेट नंबर पांच तक मुफ्त टैक्सी सुविधा प्रदान की जा रही है। लंगर में लगातार तीन समय का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि रविवार को बाबा बालकनाथ मंदिर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed