फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physics in Rangoli, Environmental Science Department's teams first in quiz

Hamirpur (Himachal) News: रंगोली में भौतिकी, प्रश्नोत्तरी में पर्यावरण विज्ञान विभाग की टीमें प्रथम

Wed, 01 Mar 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियोगिता में भौतिकी विभाग के अक्षय पराशर, पल्लवी, ज्योतिका, प्रणती, शालिका गुलेरिया की टीम प्रथम, एमसीए की कंचन शर्मा, आंचल शर्मा, सृष्टि, साहिल व हर्ष की टीम द्वितीय और पर्यावरण विज्ञान विभाग की शिल्पा ठाकुर, सबीना शर्मा, वैशाली देवी, अंजलि धीमान, शीतल चौधरी, सुरजीत कौर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पर्यावरण विभाग की सुष्मिता, कर्ण व अतुल धीमान की टीम प्रथम, एमटेक के गौरव, निखिल व केशव की टीम द्वितीय, बीटेक के अभिनंदन, अक्षी पठानिया व कनिष्क की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में भौतिक विज्ञान विभाग के अक्षय ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय व एमसीए के अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहींए अनुकरणीय अभिलेख में दिव्या रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों में क्रमश: 2000, 1500 व 1000 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलपति ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई रंगोली, पोस्टर मेकिंग व मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तकनीकी विवि के वित्त अधिकारी जगदीश चंद सहित प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed