फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Physics explained using bottles and raw pencils in NIT Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में बोतल, कच्ची पेसिंल का प्रयोग कर समझाई भौतिकी

Thu, 27 Jun 2024 02:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Physics explained using bottles and raw pencils in NIT Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर में अन्वे​​षिका समन्वयकों की बैठक के अंतिम भौतिकी के प्रयोगों का प्रदर्शन करते प
कक्षा में व्यावहारिक प्रयोग से पढ़ाई पर समन्वयकों ने की चर्चा
विज्ञापन

तीन दिवसीय अन्वेषिका समन्वयकों की बैठक का समापन, प्रतिभागी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के भौतिकी, फोटोनिक्स विज्ञान विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय अन्वेषिका समन्वयकों की बैठक एमएसी-2024 का समापन बुधवार को हुआ। इसमें इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीके आहलूवालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बैठक के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नेशनल अन्वेषिका नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनएएनआई) के राष्ट्रीय समन्वयक पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने समन्वयकों से चर्चा की। इस दौरान अन्वेषिका समन्वयकों ने भी भौतिकी के नए प्रयोग और कक्षा में विद्यार्थियों को व्यावहारिक तरीके से पढ़ाने के तरीकों के बारे में विचार रखे। भौतिकी को विद्यार्थियों को आसान तरीके से समझाने के लिए किस तरह से आसानी से उपलब्ध सामग्री का प्रयोग किया जा सकता है, इस बारे में मंथन किया गया। एक पानी की बोतल से लेकर कच्ची पेंसिल और पानी के गिलास से कैसे व्यावहारिक तरीके से भौतिकी को समझा जा सकता है इसका प्रदर्शन समन्वयकों ने किया। आईएपीटी क्षेत्रीय परिषद आरसी-23 हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक के अंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया है। इस दौरान भौतिकी के नए प्रयोगों पर चर्चा की है। इस क्षेत्र में किए गए अब तक प्रयोगों पर फीडबैक ली गई। समन्वयकों की ओर से भी सुझाव दिए गए। प्रो. एचसी वर्मा ने कहा कि बैठक में सालभर की गतिविधियों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा आगामी बैठक को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। कक्षा में विद्यार्थियों को किस तरह से व्यावहारिक रूप से पढ़ाना है और पढ़ाई में प्रयोग को शामिल करना है, इस पर अधिक महत्व देने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed