फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Permission granted to operate eight crushers in Hamirpur district

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर जिले में आठ क्रशरों को चलाने की मिली अनुमति

Fri, 24 Nov 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मानसून सीजन में प्रदेश सरकार के निर्देश पर ब्यास नदी और इसकी सहायक नदियों पर बंद किए गए 16 में से आठ क्रशरों को दोबारा शुरू करने की अनुमति मिल गई है। आगामी कुछ दिन यह आठ क्रशर उत्पादन शुरू कर देंगे। जबकि शेष आठ क्रशर प्लांट आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। जिले में कुल 28 क्रशर चल रहे हैं।
विज्ञापन


इन 28 में से एक एसजेवीएन के धौलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट और दूसरा हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में लगी कंपनी के पास है। इन दोनों को इस शर्त पर मंजूरी मिली है कि यह दोनों क्रशर कंपनी अपने निर्माण कार्य के लिए ही चला सकती है। इन दोनों क्रशरों से किसी तीसरे व्यक्ति को निर्माण सामग्री नहीं बेची जा सकती। जबकि, 26 क्रशर निजी क्षेत्र में चल रहे हैं। जहां से सरकारी और निजी निर्माण कार्य के लिए रेत और बजरी उपलब्ध करवाई जाती है। करीब छह माह से क्रशर बंद रहने से जिले में सरकारी और निजी क्षेत्र में चल रहे कई विकास कार्य प्रभावित हुए। कई जगह लोगों को महंगे दाम पर रेत और बजरी खरीदनी पड़ी। वर्तमान में जिले मेें रेत 40 रुपये फीट, जबकि बजरी 30 रुपये फीट बिक रही है। पूर्व में रेत 35 रुपये और बजरी 25 रुपये फीट बिक रही थी। ब्यास की सहायक नदियों और नालों पर स्थापित क्रशरों के बंद होने से पांच से आठ रुपये प्रति फीट अतिरिक्त दाम वसूले जा रहे थे। अब आठ क्रशरों के शुरू होने के बाद लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, जिला खनि अधिकारी कांगड़ा (अतिरिक्त कार्यभार हमीरपुर) राजीव कालिया ने कहा कि जिले के आठ क्रशरों को चलाने की सरकार से अनुमति मिल गई है। जरूरी विभागीय औपचारिकता पूरी करने के बाद यहां उत्पादन शुरू हो जाएगा। जबकि शेष आठ के बारे में अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed