फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Performed the flag ceremony and prayed for the successful organization of the National Holi Fair

Hamirpur (Himachal) News: पहले सूखा, अब पीला रतुआ से गेहूं की फसल खराब

Tue, 28 Feb 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पूर्व में सूखे के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा तो अब पीला रतुआ के कारण गेहूं की फसल खराब हो रही है। जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट नजर आ रही हैं। जिले में सिंचाई सुविधा भी न के बराबर है। समय पर बारिश न होने और धुंध के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

बाकी लावारिस पशु फसलों का चट कर जाते हैं। पीला रतुओं के कारण पीला पाउडर उड़कर पेड़-पौधों के पत्तों और लोगों के घरों की छतों पर भी पहुंच रहा है।

पूर्व में मक्की की फसलों को भी फॉल आर्मी वर्म कीट के कारण काफी नुकसान पहुंचा था लेकिन अब पीला रतुआ के कारण किसानों को खासा नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि कृषि विभाग के विशेषज्ञ समय-समय पर किसानों को पीला रतुआ से फसलों से बचाव को लेकर जागरूक करते रहे हैं। इस बार भी कृषि विभाग अपने कृषि विक्रय केंद्र के माध्यम से किसानों को प्रॉपिकोनाजोल ईसी दवाई उपलब्ध करवा रहा है। ताकि इस दवाई के छिड़काव से पीला रतुआ का प्रभाव कम हो सके। उधर, कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि पीला रतुआ से जिले में करीब सात फीसदी नुकसान हुआ है। किसानों को फसलों को होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कृषि विक्रय केंद्र पर भी दवाई उपलब्ध है। किसान दवाई का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं किसान-
जिला हमीरपुर में सिंचाई की सुविधा नहीं है। यहां मौसम पर ही फसलें निर्भर हैं। पूर्व में समय पर बारिश न होने से गेहूं को नुकसान हुआ था लेकिन अब पीला रतुआ से फसलों का नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिकंदरा देवी, किसान।
गेहूं की पैदावार पर मौसम की मार पड़ रही है। पीला रतुआ के कारण गेहूं को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बार समय पर बारिश न होने से गेहूं के पौधों का आकार भी छोटा रह गया है।

-भागीरथ, किसान।
जिले में कृषि कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार को सिंचाई सुविधा समेत अन्य उचित सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि लोग कृषि व्यवसाय को अपनाएं और बेरोजगारी से निपटा जा सके। इस बार पीला रतुआ से गेहूं को नुकसान हुआ है।
-अल्फदीन, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed