फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people stoped NH

मैड़ में एनएच पर धूल और पत्थरों से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम

Fri, 03 Jul 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
people stoped NH
मैड़ में ग्रामीणों ने एनएच पर लकड़ियां फेंककर यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच सुलझ? - फोटो : Hamirpur-HP
पट्टा (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते मैड़ कस्बे में निर्माणाधीन एनएच से उड़ने वाली धूल और पहियों से उछलने वाले पत्थरों से परेशान लोगों ने शुक्रवार सुबह चक्का जाम कर डाला। इस दौरान शिमला-मटौर एनएच पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक बाधित रही। सदर पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। इस जगह पर एनएच को मरम्मत कार्य के लिए उखाड़ा गया है, लेकिन अरसे से इसके कार्य को पूरा नहीं किया गया। उखाड़े गए एनएच के कारण स्थानीय लोग और दुकानदार धूल फांक रहे हैं। वहीं, वाहनों के पहियों से उछलने वाले पत्थरों से कई दुकानों के महंगे काउंटर शीशे चकनाचूर हो गए हैं। पुनीत चड्ढा की हलवाई की दुकान के काउंटर पर गत दिवस एक पत्थर जा लगा, जिस कारण शीशा टूट गया। इस तरह के नुकसान से तंग आकर स्थानीय लोगों ने सड़क के बीचों बीच बड़ी-बड़ी लकड़ियां रखकर एनएच को बाधित कर दिया। इसके चलते एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पंचायत प्रधान भी पहुंचीं और लोगों को समझाया। स्थानीय लोगों व प्रधान ने एनएच विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। लोगों में दीनानाथ, पुनीत चड्ढा, अनिक चड्ढा, कुलदीप चड्ढा, प्रभात, सुभाष, वीना देवी, सपना और सीमा ने कहा कि हाल ही में एक व्यक्ति की यहां पर गाड़ी के टायर के नीचे से पत्थर उछलने के कारण टांग टूट गई। स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत प्रधान कंचन कुमारी ने विभाग व प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य को जल्द करवाया जाए। इस संबंध में एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को बाधित किया था। जब वह मौके पर गए और लोगों को समझाया तो उन्होंने एनएच को बहाल कर दिया। मौके पर एनएच विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे। इस मामले में किसी पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed