{"_id":"62d850c3e5417b603134be6b","slug":"people-of-plera-village-got-paved-road-after-20-years-hamirpur-hp-news-sml415861545","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेड़ा गांव के लोगों को 20 वर्ष बाद मिली पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेड़ा गांव के लोगों को 20 वर्ष बाद मिली पक्की सड़क
विज्ञापन
बड़सर के क्यारबाग पंचायत में बनी पक्की सड़क।
- फोटो : Hamirpur-HP
सचित्र-
प्लेड़ा गांव के लोगों को 20 वर्ष बाद मिली पक्की सड़क
पूर्व में कच्ची सड़क होने से लोगों को आवाजाही में होती थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत क्यारा बाग के अंतर्गत प्लेड़ा गांव के लोगों को करीब 20 वर्ष बाद पक्की सड़क की सुविधा मिली है। पूर्व में यहां कच्ची सड़क होने से लोगों को बरसात के मौसम में मुख्य मार्ग तक पहुंचने में परेशानी का सामना पड़ता था। अब गांव के लोगों की सुविधा के लिए पक्की सड़क बनकर तैयार हो गई है।
यह सड़क गारली से प्लेड़ा होते हुए सोहारी में जाकर मिलेगी। क्यारा बाग नई पंचायत बनते ही इस सड़क के काम को करवाने के लिये प्राथमिकता दी गई। सड़क निर्माण के लिए कुछ राशि पंचायत और कुछ एक मनरेगा के अंतर्गत खर्च हुई। करीब आठ लाख रुपये की लागत से इस सड़क को पक्का किया गया है। वहीं, 1,300 मीटर लंबी सड़क का हिस्सा लोक निर्माण विभाग की ओर से सांसद निधि के पैसे से करवाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत क्यारा बाग के प्रधान प्रवेश कुमार ने बताया कि पंचायत बनते ही सबसे पहले इस सड़क को पक्का करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर रखा गया और अब जन सहयोग से यह सड़क बनकर तैयार हुई है। इससे क्षेत्र के लोग खुश हैं।