फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People from six panchayats took to the streets to protest against smart meters.

Hamirpur (Himachal) News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे छह पंचायतों के लोग

Wed, 22 Apr 2026 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Apr 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। जिले में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बिजली बोर्ड अनुभाग लंबलू के तहत करीब छह पंचायतों के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेश राठौड़ की अगुवाई में लंबलू, चमनेड़, बलोह, पंधेड़, बफड़ी, कालेअंब, गसोता, छियोड़ी आदि के 200 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड के एसडीओ लंबलू को इस सिलसिले में ज्ञापन भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


लोगों ने आयुर्वेदिक अस्पताल से लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय तक नारेबाजी लगाते हुए रैली निकाली। अधिवक्ता सुरेश राठौड़ ने बताया कि विभागीय कर्मचारी लोगों के साथ मीटर लगाने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। मीटर लगाना सही नहीं है। यह केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानों पर अधिक बिल आने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर गरीब वर्ग के लोगों को बिजली का बिल अधिक आता है तो उसकी भरपाई कौन करेगा।
अगर लोग बिल जमा करवाने में विफल रहते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा और उन्हें दोबारा मीटर कनेक्शन लेने के लिए कार्यालयों के दफ्तर काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ इस प्रकार का अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा और स्मार्ट मीटर के विरोध में आवाज उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed