फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   people distribute sweet for ram mandir inorganation

राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर जगह-जगह लोगों ने बांटी मिठाइयां

Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
नादौन/भोरंज (हमीरपुर)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर नादौन शहर का माहौल बुधवार को राम के रंग में रंग गया। कई स्थलों पर राम पूजन के छोटे-छोटे कार्यक्रम किए गए। वहीं, नगर के समस्त मंदिरों में घी के दिए जलाए गए। इसके साथ ही 1992 में अयोध्या गए कार सेवकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। आरएसएस की प्रेरणा स्वरूप हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या गए कार सेवकों राजीव जैन, रमेश शर्मा, तिलक राज और रविंद्र जैन को सम्मानित करने के बाद उनके नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हलवे का प्रसाद बांटा गया तथा 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, रिटायर्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने लड्डू बांटे। आरएसएस के जिला कार्यवाहक किशोर शर्मा, संघचालक प्रमोद कपिल तथा हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री विवेक मोदगिल ने कहा कि हिंदू समाज के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और कार्यकर्ताओं के बलिदान के बाद यह सपना साकार हुआ है। टेंट के नीचे वर्षों बिताने के बाद रामलला के लिए अब भवन निर्माण होगा। इस अवसर पर आरएसएस के नगर कार्यवाहक नितिन कंवर, हिंदू जागरण मंच के सह युवा आयाम प्रमुख आशु मंडल, जिला महामंत्री प्रियतोष, भाजयुमो नगर प्रमुख केशव गोस्वामी, बबलू सोंधी, सन्नी सोनी, विकास कपिल, सुभाष भाटिया, रिशु, पीयूष, संभव, अंकित, कार्तिक, विकास नगर विस्तारक पवन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस मौके पर जोल सप्पड़ पंचायत और उपमंडल भोरंज के कड़ोहता पंचायत के मनोह बाजार में भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर मिठाइयां बांटी गईं और भजन-कीर्तन आदि किया गया।
विज्ञापन

राम मंदिर भूमि पूजन पर जिले में छोड़े गुब्बारे, मिठाइयां बांटीं
हमीरपुर।
अयोध्या में रामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन पर डॉ अब्दुल कलाम सोसाइटी फोर ह्यूमन अवेयरनेस के प्रांत कार्यालय सलौनी में कार्यक्रम हुआ। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और दक्षा संस्था की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दरोच की अगुवाई में आकाश में गुब्बारे छोड़े गए और श्रीराम के नारों के उद्घोष से पूरा आकाश गूंज उठा। दक्षा संस्था के संयोजक अमरजीत सिंह ने भगवान राम के इतिहास पर प्रकाश डाला। अटल सेना के बिलासपुर जिले के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या रामजन्म भूमि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त राष्ट्र को बड़ा तोहफा दिया है। इस अवसर पर अटल सेना राष्ट्रवादी हमीरपुर की जिला अध्यक्ष वनिता देवी, सुरजीत कुमार, शिल्पा, सरू ठाकुर, आशीष दरोच, कुलदीप चंद, राजीव, अर्चना, मोनिका, नवरता, नीलम, निशा, सरिता, अनिशा, रीता, बवीता, अनिता, रीना, पूजा, रचना, सरोज, सुमन, मोनिका शर्मा, निशा कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed