फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People at Swahal and Khangalta opposes opening of liquor vends

स्वाहल, खंगालता में शराब ठेके का भारी विरोध

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
People at Swahal and Khangalta opposes opening of liquor vends
शराब की दुकानों पर महिलाओं का हंगामा। - फोटो : self

शराब का ठेका बंद करवाने के लिए स्वाहल पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंाचायत प्रतिनिधि, गांव के महिला मंडल व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने उपायुक्त को ठेका बंद करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। स्वाहल महिला मंडल प्रधान नीलम शर्मा ने बताया कि पिछले साल भी ठेका बंद करवाने के लिए महिला मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था लेकिन ठेका बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं गांव में महिला मंडल भवन के साथ ही ठेका खोल दिया गया। इस कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला मंडल भवन के साथ ठेका होने से गांव की महिलाओं को भवन में बैठके करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए गांव की महिलाओं ने इस ठेका को बंद करवाने के लिए उपायुक्त से अपील की है। इस मौके पर महिला मंडल सचिव सीमा देवी, वार्ड सदस्य निशा देवी, महिला मंडल मझोट की प्रधान नीलम कुमारी, सचिव केसरी देवी, महिला मंडल सेर प्रधान मनोरमा देवी, सचिव पिंकी, महिला मंडल उसली की प्रधान शीला देवी, सचिव इंदूबाला सहित गांव की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।


सलौणी के खंगालता में शराब ठेके का विरोध

सलौणी के खंगालता में खुलने वाले शराब ठेेके का यहां के ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया है। सौर वार्ड से पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरजीत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को महिला मंडल खंगालता, जय मां संतोषी युवक मंडल सलौणी, जागृति महिला मंडल, युवा मंडल खंगालता की सैकड़ों महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के बाहर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। महिलाओं का कहना है कि करेर में एक शराब ठेका खुला है जिसे अब सलौणी बाजार के खंगालता में शिफ्ट किया जा रहा है। खंगालता में जहां शराब ठेका खोला जा रहा है, वहां पर आयुर्वेदिक अस्पताल, दो स्कूल, राधास्वामी सत्संग भवन, डाकघर, बिजली बोर्ड कार्यालय समेत रिहायशी मकान हैं। इसलिए इस जगह पर शराब ठेका हरगिज मंजूर नहीं। महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो विशाल आंदोलन शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed