{"_id":"695ba9403486bfd2680de2b0","slug":"pensioners-should-be-given-pension-on-the-first-date-vikram-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-179153-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को पहली तारीख को दी जाए पेंशन : विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को पहली तारीख को दी जाए पेंशन : विक्रम
Tue, 06 Jan 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कानूनी सलाहकार विक्रम राणा ने की। विक्रम राणा ने बताया कि पेंशनरों को पेंशन महीने की पहली तारीख में नहीं मिल रही है। दूसरे महीने में पेंशन मिलने से गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
पेंशनरों को पेंशन पहली तारीख को मिलना सुनिश्चित की जाए। निगम प्रबंधन की ओर से पेंशनरों को बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिस दिन कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है, उसी दिन सभी पेंशनरों को पेंशन मिलनी चाहिए।
पेंशनरों को तीन प्रतिशत डीए की किस्त भी जल्द दी जाए। सभी प्रकार के एरियर का भुगतान किया जाए। बैठक में पेंशनर वेल्फेयर का भी गठन किया गया। इसमें तय किया गया कि अगर किसी सक्रिय सदस्य की मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। बैठक में भाग सिंह, वीना कुमारी, कृष्ण लाल, भगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
हाकम सिंह को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर के चुनाव में सर्व सहमति से मुख्य सलाहकार हाकम सिंह, कानूनी सलाहकार विक्रम राणा, संयोजक धर्म चंद, अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी, प्रधान बंशी लाल, उप प्रधान वीना भाटिया, महासचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष जागीर सिंह को चुना गया। सह कोषाध्यक्ष पवन कुमार, प्रचार सचिव भगत राम और सदस्य के रूप में सुभाष चंद, प्रेम सिंह आदि का चुना गया।