{"_id":"6a0235406fc541954d08c73c","slug":"pensioners-financial-dues-must-be-released-on-time-tara-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-193183-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की वित्तीय देनदारियां समय पर जारी हों : तारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की वित्तीय देनदारियां समय पर जारी हों : तारा
Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर की बैठक रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष तारा चंद ने की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पेंशनरों की अनदेखी को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। तारा चंद ने कहा कि एचआरटीसी निगम प्रबंधन पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का समय पर भुगतान नहीं कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मार्च माह की पेंशन दो मई को जारी की गई, जबकि मई माह की 11 तारीख होने के बावजूद अप्रैल माह की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और पेंशन समय पर न मिलने के कारण उन्हें उपचार करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। मंच ने सरकार से मांग की कि एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन जारी की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में देवराज ठाकुर, कमलेश कुमार, जसवंत सिंह, मोती लाल, श्रवण कुमार, बलाराज और जोगिंद्र पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।