फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pensioners angry over withholding of financial benefits

Hamirpur (Himachal) News: आर्थिक लाभ रोके जाने पर पेंशनर आक्रोशित

Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई टौणीदेवी की मासिक बैठक शनिवार को खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा की अध्यक्षता में उटपुर में हुई। इसमें उन्होंने पेंशनरों को खंड स्तर पर चल रही गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में चर्चा के दौरान पेंशनरों ने सरकार की ओर से उन्हें महंगाई भत्ते की तीन किस्तें जारी न करने, संशोधित पेंशन की बकाया राशि, लीव-एनकैशमैंट, ग्रैच्युटी, कम्युटेशन का भुगतान न मिल पाने आदि आर्थिक लाभ रोके जाने का कड़ा विरोध जताया गया।
विज्ञापन


पेंशनरों ने गंभीर आपत्ति जताई कि नई सरकार आने के उपरांत पेंशनरों की बीमारी के उपचार पर खर्च राशि के चिकित्सा बिलों का भुगतान तक भी विभागों की ओर से नहीं किया जा रहा है। जिला प्रधान केसी गौतम ने पेंशनरों को वित्तीय वर्ष में आयकर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पेंशनरों को सचेत किया कि जिन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में अभी तक नहीं भेजा है, वे अविलंब अपना जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालय में भरकर दें अन्यथा पेंशन बंद हो जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों से खंड में सदस्यता कार्यक्रम को यथावत जारी रखने का आग्रह किया। इस मौके पर धर्म सिंह चौहान, चत्तर सिंह ठाकुर, सुभाष कानूनगो, प्यार चंद अत्री, तारा चंद राणा, ज्ञान चंद, नरदेव सिंह, जगत राम, मोर राम सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed