{"_id":"6798e51a54ebffb1750f8a38","slug":"patients-will-now-get-treatment-sitting-at-home-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146847-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरीजों को अब घर बैठे मिलेगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरीजों को अब घर बैठे मिलेगा उपचार
Wed, 29 Jan 2025 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द टेलीमेडिसन की सुविधा शुरू होगी। इससे मरीजों को घर बैठे ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस व्यवस्था से अस्पतालों में शारीरिक ओपीडी पर बोझ कम होगा, और मरीजों को किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल के पांच आयुर्वेदिक चिकित्सकों को इसके लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें उन्हें ऑडियो और वीडियो कॉल के माध्यम से मरीजों से बातचीत करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस सुविधा के लिए अस्पताल में एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है, जिसमें इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
निशुल्क फोन नंबर के माध्यम से मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बताएंगे। टेलीफोन पर चिकित्सक मरीज की बीमारी के संदर्भ में सुनेंगे और उपचार के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यदि व्यस्तता या अन्य कारणों से कोई मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाता है तो वह इस टेली मेडिसन सुविधा का लाभ उठा सकेगा। कार्य दिवस पर दो घंटे, दोपहर 2 से 4 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक अलग-अलग मरीजों को फोन के माध्यम से स्वास्थ्य सलाह देंगे।
विज्ञापन
टेली मेडिसन के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी
टेलीमेडिसन सुविधा के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पांच आयुर्वेदिक चिकित्सकों की बारी-बारी से ड्यूटी लगेगी। इनमें डॉ. रविंद्र, डॉ. लोकेश राणा, डॉ. अराधना, डॉ. पूजा और डॉ. मधु शामिल हैं। एक दिन में एक ही चिकित्सक मरीजों को ऑनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
टेली मेडिसन सुविधा को शुरू करने की पूरी तैयारी है। पांच चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में इस सुविधा को शुरू करने के लिए एक कमरा खाली किया गया है।
-डॉ. बृज नंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी