{"_id":"58cfda134f1c1be3431a277e","slug":"patients-on-the-hoock-as-xray-machine-unfunctional-due-to-low-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वोल्टेज से एक्सरे मशीन ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वोल्टेज से एक्सरे मशीन ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Mon, 20 Mar 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
एक्स-रे मशीन
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर में एक्सरे करवाने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लो वोल्टेज के चलते अस्पताल में मरीजों के एक्सरे दोपहर बाद हो पाए। वोल्टेज समस्या के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में मरीजों ने जेनरेटर लगाने या कम वोल्टेज समस्या से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर में वोल्टेज समस्या के चलते मरीजों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में रोज 40-60 मरीजों के एक्सरे होते हैं। वोल्टेज समस्या के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में सुबह करीब 9:00 बजे वोल्टेज कम हो गई। चार घंटे के बाद वोल्टेज आपूर्ति हो पाई। अस्पताल में एक्सरे मशीन नहीं चलने से लोग परेशान दिखे। दोपहर अस्पताल में एक्सरे करवाने आए मरीजों में रामकली, अक्षय, रिंपी, स्नेह लता, कमला देवी, रूप लाल, बलदेव, सपना, ओंकार, विमला देवी, सरला और केसरी देवी ने बताया कि सुबह से एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कार्यकारी बीएमओ बड़सर एचआर कालिया का कहना है कि अस्पताल में बड़ा जेनरेटर नहीं होने पर बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है।
कम वोल्टेज से मरीजों को परेशानी झेलना पड़ती है। उन्होंने बिजली बोर्ड से बिजली की समस्या के समाधान करने का आग्रह किया है।
बिजली बोर्ड अधिशाषी अभियंता बड़सर सुरेश पटियाल का कहना है कि हमीरपुर में बिजली लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते वोल्टेज की समस्या है। कुछ दिनों में वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।