{"_id":"693c67239017962ab00afcb4","slug":"patient-visiting-time-orders-are-posted-in-the-wards-of-the-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-176537-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में वार्डों में रोगी से मिलने के समय के ऑर्डर चस्पां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में वार्डों में रोगी से मिलने के समय के ऑर्डर चस्पां
Sat, 13 Dec 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आपातकालीन वार्ड के बाहर चस्पा किए ऑर्डर। संवाद
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वार्डों में तीमारदारों के जमावड़े और आए दिन वाद-विवाद पर अंकुश लगेगा। कॉलेज के आपातकालीन वार्ड सहित अन्य स्थानों पर भर्ती रोगी से मिलने का समय और अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के आर्डर चस्पां कर दिए हैं। इस पहल से नियमों से अनजान तीमारदारों को जानकारी मिलेगी। वहीं रोगी से मिलने आए तीमारदारों का समय भी बचेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 200 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। मरीज से मिलने का समय सुबह 7 से 8 बजे और शाम को 4 से 6 बजे निर्धारित किया गया है। यह जानकारी कॉलेज में चस्पां नहीं थी। इसका सख्ती से पालन भी नहीं होता था। इस कारण रोगी से मिलने के लिए तीमारदार किसी भी समय पहुंच जाते थे और सुरक्षा कर्मियों से वाद-विवाद हो जाता था। वहीं मरीज के साथ रहने वाले एक अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के आर्डर भी लग गए हैं। हालांकि चिकित्सक के आदेशानुसार और मरीज की सेहत के मुताबिक दो अटेंडेंट की सुविधा भी मिल जाती है। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में रोगी के साथ आने वाले तीमारदार बेड पर बैठकर बातचीत करते रहते हैं। वहीं, खाना-पीना भी करते हैं। इससे वार्ड में गंदगी फैलती है। इससे नर्सिंग स्टॉफ और चिकित्सकों को उपचार करने में दिक्कत होती है। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
दोपहर एक से 2 बजे हो रोगी से मिलने का समय
कुछ तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से रोगी से मिलने का समय दोपहर एक से 2 बजे निर्धारित करने की मांग रखी है। दोपहर के समय मिलने से तीमारदारों को काफी दिक्कतें आती हैं। खासकर दूर से आने वाले तीमारदार अधिक प्रभावित होते हैं। शाम को 4 बजे मिलने के समय से उन्हें वापस घर जाने में भी दिक्क्तें आती हैं।
रोगी से मिलने का समय और अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के ऑर्डर चस्पां कर दिए हैं। सुरक्षा कर्मी गाइड लाइन को सख्ती से पालन करवाएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
-डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर