फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   patient return without altrasound

बिना सूचना बदल दी अल्ट्रासाउंड की तिथि, मायूस होकर लौटे मरीज

Tue, 17 Dec 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
patient return without altrasound
भोरंज अस्पताल में मायूस खड़े अल्ट्रासाउंड करवाने आए लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में बिना किसी पूर्व सूचना के अल्ट्रासाउंड की तिथि बदलने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। मंगलवार को करीब 50 मरीज अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंचे। लेकिन, उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब लोगों को पता चला कि अब अल्ट्रासाउंड मंगलवार को नहीं बल्कि बुधवार को होंगे। इससे पूर्व अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पहले और तीसरे मंगलवार को होते थे। इस कारण 17 दिसंबर को तीसरे मंगलवार के चलते मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंच गए। लेकिन, यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे और न ही रेडियोलॉजिस्ट आया था। अस्पताल में शिशु रोग और महिला रोग चिकित्सक की तैनाती हो गई है पर, लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा माह में महज दो बार ही मिल पा रही है। उसे भी बिना किसी पूर्व सूचना के बदलने से अल्ट्रासाउंड करवाने आए हुए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, कई लोगों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़े। इन्होंने विभाग से अल्ट्रासाउंड की स्थायी सुविधा जल्द मुहैया करवाने की मांग उठाई है। सिविल अस्पताल भोरंज में रेडियोलॉजिस्ट का पद ही नहीं है। हालांकि, अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन तो आ गई है लेकिन स्थायी रेडियोलॉजिस्ट का पद न होने से हमीरपुर से डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट आते हैं। रेडियोलॉजिस्ट विभाग के कर्मचारी ने मंगलवार को लगभग 50 लोगों के अल्ट्रासाउंड की डेट दे रखी थी, लेकिन लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। अल्ट्रासाउंड करवाने वालों में बरफी देवी (80), अजुध्या देवी (60), जमना देवी (63), गर्भवती महिलाओं में मोनिका, रुचि, शिवानी, अनिता, रूमा, किरण शर्मा, सुनीता देवी सहित अन्य लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगा दी गई है लेकिन, इसकी सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए भोरंज अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित किया जाए। इस संदर्भ में बीएमओ भोरंज डा. ललित कालिया ने कहा कि अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है। लेकिन, स्थायी रेडियोलॉजिस्ट का पद न होने से माह में दो बार ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। मौखिक रूप से उन्हें अब पहले व तीसरे बुधवार को अल्ट्रासाउंड होने की जानकारी मिली है। पूर्व में अल्ट्रासाउंड पहले व तीसरे मंगलवार को होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed