फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Patchwork started in the streets of Sujanpur during the election season

चुनावी मौसम में सुजानपुर की सड़कों में होने लगा पैचवर्क

Fri, 04 Nov 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Patchwork started in the streets of Sujanpur during the election season
सुजानपुर में पैचवर्क कार्य में लगी रोलर मशीन। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में चुनावी मौसम में सड़कों पर पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। नौ नवंबर को सुजानपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर जिला प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई वर्ष से खस्ताहाल सड़कों के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। इससे आने वाले समय में वाहन चालकों, राहगीरों और लोगों को आवाजाही में सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों रमेश चंद, राकेश चौहान, प्रकाश कटोच, सोनिया कुमारी, सरिता देवी आदि ने कहा कि चुनाव के चलते प्रशासन की ओर से आनन-फानन में कार्य किए जा रहे हैं। कई वर्षों से खस्ताहाल बस अड्डा, सड़क को लेकर विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री की रैली को लेकर विभाग ने दो दिन के भीतर ही सड़कों पर लीपापोती शुरू कर दी है, ताकि विभागीय कार्यप्रणाली पर किसी भी तरह के सवाल न उठें।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुजानपुर के चौगान में उगी जहरीली घास को उखाड़ने, कूड़े कचरे को उठाने लिए नगर परिषद ने भी सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। समय रहते विभाग सड़कों को पक्का करता तो चुनाव के दौरान यह कार्य नहीं करवाना पड़ता। एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि सुजानपुर में नौ नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। सभी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed