फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   party symbol election

भाजपा जिप, बीडीसी के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाएगी : धूमल

Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
party symbol election
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों को छीन रही है। विकास कार्यों के लिए आने वाले धन को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से खर्च न करवाकर इसे अधिकारियों और कर्मचारियों से करवाने का निर्णय लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे जनप्रतिनिधियों और जनता का अपमान हो रहा है। धूमल सोमवार को लंबलू पंचायत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने पंचायत न्याय कक्ष का उद्घाटन किया। कहा कि भाजपा सरकार बनने पर जिला परिषद एवं बीडीसी के चुनाव भी पार्टी चिन्ह पर करवाने का विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड पंचों की देश के विकास के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्राम पंचायत ही एकमात्र ऐसा संस्थान है, जिसके पास विकास और न्याय करने की शक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि नगर परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के अप्रत्यक्ष चुनाव से अस्थिरता का माहौल रहता है। भाजपा कार्यकाल में इनके प्रत्यक्ष चुनाव करवाकर स्थिर वातावरण बनाया गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस निर्णय को बदलकर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया, जिसमें वह असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed