फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: Main accused Uma and son are not getting bail

पेपर लीक मामला : मुख्य आरोपी उमा और बेटे को नहीं मिल रहे जमानती

Tue, 01 Aug 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लाखों रुपये में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोपी महज सात माह में ही पाई-पाई के मोहताज हो गए हैं। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की कड़ी पड़ताल से आरोपी अब न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भी जेल में रहने को मजबूर हो गए हैं। कुछ इस तरह के हालातों से पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के परिवार को भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



उमा आजाद को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हमीरपुर न्यायालय से 15 जुलाई 2023 को जमानत मिल चुकी है। इसी तरह पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक भर्ती परीक्षा लीक मामले में उमा के बेटे निखिल आजाद को न्यायालय से 17 जुलाई 2023 को जमानत मिल चुकी है। लेकिन दोनों आरोपियों को अभी तक कोई जमानत देने वाला व्यक्ति नहीं मिल पा रहा। नियमों के अनुसार बेल बांड (जमानतनामा) भरने पर ही आरोपियों को सशर्त जमानत मिलती है। जो व्यक्ति न्यायालय में किसी आरोपी की जमानत दे रहा हो उसे न्यायालय में या तो अपनी जमीन के दस्तावेज, कार या अन्य संपत्ति के दस्तावेज या फिर अपनी बैंक एफडी जमा करवानी पड़ती है। पति पहले ही अन्य मामलों में जमानतनामा भर चुका है। अब परिवार में किसी के पास भी इतनी संपत्ति नहीं बची है कि वह इन आरोपियों को न्यायालय से जमानत पर छुड़ा सके। जबकि बड़ा बेटा नितिन आजाद भी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में ही चल रहा है।
विज्ञापन


21 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत
23 दिसंबर 2022 को विजिलेंस ने प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की गोपनीय शाखा में सेवारत वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के हमीरपुर हिमुडा कॉलोनी स्थित उसके घर पर दबिश देकर पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का सौदा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक-एक करके करीब 14 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का खुलासा किया। इस मामले में पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर, उमा आजाद, उमा के दोनों बेटे निखिल आजाद, नितिन आजाद, भांजी ममता, दो चपरासी किशोरी लाल और मदन लाल समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। वर्तमान में 21 आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। लेकिन उमा आजाद, उसके दो बेटे नितिन आजाद, निखिल आजाद और दलाल संजीव कुमार अभी तक जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल के नेतृत्व में एसआईटी टीम के सदस्यों डीआईजी जी शिवा कुमार, एसपी मंडी राहुल नाथ, एएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा, एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा, इंस्पेक्टर विजिलेंस अंकुर शर्मा, इंस्पेक्टर जितेंद्र, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, इंस्पेक्टर मोहिंद्र और सुनील कौंडल समेत अन्य टीम मेंबर ने बहुत ही उम्दा कार्य किया है, जिसकी बदौलत आज एक दर्जन से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं और अधिकांश आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed