फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat representatives are the strongest pillars of democracy: Anurag

पंचायत प्रतिनिधि हैं लोकतंत्र के सबसे मजबूत स्तंभ : अनुराग

Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives are the strongest pillars of democracy: Anurag
भोरंज में पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल ने वीरवार को धमरोल आंबेडकर भवन में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें भोरंज ब्लॉक की 16 पंचायतों के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और भोरंज से विधायक कमलेश कुमारी इस कार्यक्रम की अध्यक्ष रहीं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की ओर से जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला व भोरंज क्षेत्र के साथ पूरे हिमाचल का बराबर विकास करने के लिए अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आप लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज के वह मजबूत स्तंभ हैं, जिन्होंने पंचायतों को सर्वांगीण विकास के पथ पर अग्रसर करना है। आज महिलाएं पंचायतों में पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर अपने क्षेत्र का विकास करवा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भलबानी, धमरोल, हनोह, बडैहर, मन्वी, जाहू, ककड़, धिरड़, भुक्कड़, अमरोह, मुंडखर, बाह्नवीं, गरसाहड़, पलपल, कड़ोहता, पंचायत के जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी भाजपा पुरुषोत्तम लाल, मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य रमन वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष राजेंद्र, देव राज, देश राज, सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed