फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat elections: Gurudev became deputy head, polling took place in a peaceful manner

पंचायत चुनाव : गुरुदेव बने उपप्रधान, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

Wed, 03 May 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Gurudev became deputy head, polling took place in a peaceful manner
बिझड़ी उपप्रधान पद के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ गुरुदेव
भोरंज/बड़सर(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के पांच पदों के लिए मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंगलवार सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत पंचायत समिति सदस्य भूंपल में 47.87 फीसदी मतदान हुआ। विस क्षेत्र बड़सर के तहत पंचायत समिति सदस्य करेर में 52.93 फीसदी, पंचायत समिति सदस्य भोरंज में 39.20 फीसदी, ग्राम पंचायत बिझड़ी में उपप्रधान पद के लिए 52.77 फीसदी, जबकि भोरंज के तहत ग्राम पंचायत मनवीं में वार्ड सदस्य के लिए सर्वाधिक 74.46 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दौरान अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिझड़ी के उपप्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार अश्वनी कालिया और गुरुदेव चुनावी मैदान में थे। बिझड़ी में कुल 1,477 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें से 54 मत अवैध घोषित हुए। कुल 1,422 मत सही पाए गए। इसमें अश्वनी कुमार को 676 मत और गुरुदेव को 747 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा को एक मत मिला। 72 मतों के अंतर से गुरुदेव बिझड़ी पंचायत के नए उपप्रधान चुने गए।
विज्ञापन

उधर, उपमंडल भोरंज की मनवीं पंचायत के वार्ड नंबर एक के वार्ड सदस्य के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए। मनवीं के वार्ड नंबर एक के वार्ड सदस्य के चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें प्रकाश चंद को 36 वोट, प्रीतम चंद को 71 वोट, विनोद कुमार को 63 और नोटा को चार वोट पड़े। यहां प्रीतम चंद आठ मतों से विजयी हुए। बीडीसी वार्ड नौ भोरंज के सदस्य के लिए दो प्रत्याशी सुनीता देवी और बीना देवी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नौ बीडीसी भोरंज में कुल 2,964 मतदाता हैं। इनमें 1,412 पुरुष और 1,552 महिलाएं थीं। उसमें से 1,162 लोगों ने ही मतदान किया। इसमें 523 पुरुष, 639 महिलाएं थीं। बीडीसी वार्ड नौ भोरंज के मतों की गणना चार मई को विकास खंड मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़सर के वार्ड नंबर 4 बीडीसी करेर के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्व बीडीसी सुदर्शन शर्मा के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। मंगलवार को सुबह वोटिंग शुरू हुई और धीमी बारिश ने वोटिंग की रफ्तार को भी सारा दिन धीमा कर रखा। बीडीसी करेर के लिए दो पंचायतों मक्कड़ और करेर में लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें करेर से कुल 1,208 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मक्कड़ से कुल 1,015 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। डैनी जसवाल, संजय चौहान, कीर्ति शर्मा, तरसेम रनौत चुनावी मैदान में हैं। अब सबकी निगाहें चार मई को होने वाली मतगणना पर है। उधर, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुए। उपप्रधान और वार्ड सदस्य के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना चार मई को होगी।

बाक्स :
वार्ड सात भूंपल में 1,557 मतदाताओं ने किया मतदान
नादौन(हमीरपुर)। पंचायत समिति नादौन के वार्ड सात भूंपल का उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंगलवार को हुए चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। इस वार्ड में मण तथा भूंपल पंचायतों के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 3,252 मतदाताओं में से 1,557 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां मतदान का प्रतिशतता 47.88 फीसदी रही। पंचायत समिति सदस्य के लिए तीन प्रत्याशियों रमेश चंद गांव लाहड़, सुरेंद्र बबलू गांव तरेटी तथा फतेहपुर गांव से सोनू कुमार के बीच मुकाबला हुआ। चार मई को खंड विकास कार्यालय नादौन में मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस संबंध में बीडीओ आकांक्षा शर्मा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed