फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchakarma facility will now be available in Ayush Hospital, Lambalu

आयुष अस्पताल लंबलू में भी अब मिलेगी पंचकर्मा की सुविधा

Fri, 31 Dec 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते लंबलू कस्बे के आयुष अस्पताल में अब क्षेत्रवासियों को पंचकर्मा की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पंचकर्मा यूनिट खोल दी गई है और यहां दो कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। हालांकि, यह पद सृजित नहीं हैं, लेकिन डेपुटेशन पर यह कर्मचारी आयुष अस्पताल लंबलू में पंचकर्मा की सेवाएं देंगे। इससे पूर्व अस्पताल में पंचकर्मा यूनिट तो थी, लेकिन कर्मचारी न होने से यह सुविधा क्षेत्रवासियों को यहां नहीं मिल रही थी। पंचकर्मा के लिए आयुष अस्पताल हमीरपुर आना पड़ता था। जब आयुष अस्पताल हमीरपुर को कोविड-19 के चलते डीसीएचसी घोषित किया गया था, तब यहां भी पंचकर्मा की सुविधा बंद हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद आयुष अस्पताल लंबलू में पंचकर्मा यूनिट तो स्थापित की गई, लेकिन कर्मचारी न होने के कारण यहां पंचकर्मा नहीं हो रहे थे। वहीं, अस्पताल में हेल्थ कार्ड धारक मरीजों के पंचकर्मा निशुल्क होंगे। लंबलू में पंचकर्मा की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

आयुष अस्पताल लंबलू की प्रभारी डॉ. सचिन धीमान ने कहा कि जनवरी के दूसरे सप्ताह से अस्पताल में सुचारु पंचकर्मा की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल में दो कर्मचारी डेपुटेशन पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड वाले मरीजों के पंचकर्मा यहां निशुल्क होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed