फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Palika wins in songs, ghazals and bhajans

Hamirpur (Himachal) News: गीत, गजल और भजन में पलिका ने मारी बाजी

Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Palika wins in songs, ghazals and bhajans
नादौन कॉलेज में बोधी कला उत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय नादौन में वीरवार को केंद्रीय छात्र संगठन के बोधी कला उत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, गजल, भजन, मेहंदी, नाटक, एकल नृत्य, समूह नृत्य, मॉडलिंग सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा तीन दिवसीय बोधी कला उत्सव कार्यक्रम में गीत, गजल, भजन में पलिका प्रथम, नवीन द्वितीय और रिदम बस्सी, कृतिका ने तृतीय, लोकगीत में प्रथम स्थान पर कंचन प्रथम, अनिल द्वितीय और आशीष, सिमरन तृतीय, एकल नृत्य में अंकिता प्रथम, मुस्कान, कनिका द्वितीय और आदित्य, नैंसी तृतीय, नाटक प्रतियोगिता में रोहित व समूह प्रथम, नक्षिता व समूह द्वितीय, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम, अंजलि द्वितीय, अनिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed