{"_id":"618694f1ac19a81e1134460d","slug":"oxygen-plant-did-not-start-supply-in-wards-work-going-on-with-cylinders-hamirpur-hp-news-sml389407992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में शुरू नहीं हुई सप्लाई, सिलिंडरों से चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में शुरू नहीं हुई सप्लाई, सिलिंडरों से चल रहा काम
विज्ञापन
Oxygen plant did not start supply in wards, work going on with cylinders
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दो-दो वर्किंग ऑक्सीजन प्लांट होने के बावजूद वार्डों में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, वार्डों में सीधे सप्लाई के लिए लाइन बिछाई गई है। जिससे मरीजों को उनके बिस्तर के पास ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन इस लाइन को बिछाए हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है और अस्पताल प्रबंधन वार्डों में सप्लाई शुरू नहीं कर पाया है। इसके चलते वार्डों में सिलिंडरों से ही काम चलाया जा रहा है। वार्डों में पहले ही बिस्तर और मरीजों की संख्या आजकल अधिक है। दूसरा ये बड़े-बड़े सिलिंडर बिस्तर के पास काफी जगह घेरते हैं।
वार्डों में डायरेक्ट ऑक्सीजन सप्लाई शुरू न होने से यहां बिछाई गई लाइन और फ्लो मीटर शोपीस बने हुए हैं। लोगों में राजीव कुमार, हंस राज, विक्रम सिंह, विनीत कुमार ने कहा कि सिलिंडर के लिए पहले वार्ड ब्वॉय को बोलना पड़ता है, फिर सिलिंडर बिस्तर तक लाना पड़ता है। उसके बाद अगर सिलिंडर खत्म हो जाए तो वापस भेजने के साथ-साथ नए सिलिंडर के लिए भी व्यवस्था करवानी पड़ती है। अगर सीधी सप्लाई जल्द शुरू होती है तो बिस्तर के साथ ही महज रेगुलेटर घुमाने से ही ऑक्सीजन की सुविधा मरीज को मिलेगी।
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सप्लाई शीघ्र शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि जो दो ऑक्सीजन प्लांट कार्यशील हैं, उनसे डीसीएच को सप्लाई दी जाती है। वार्डों में सप्लाई के लिए तीसरे ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जोरों पर है। 15 दिन में यह कार्य और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हो जाएगी। जिसके बाद कनेक्शन देकर वार्डों में भी सीधी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।