फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Oximeters are being sold at double the price in Hamirpur

हमीरपुर में दोगुने दाम पर बिक रहे ऑक्सीमीटरहमीरपुर में दोगुने दाम पर बिक रहे ऑक्सीमीटर

Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। कोरोना काल में जहां हर व्यक्ति की जान खतरे में पड़ी हुई है, वहीं कुछ लोग इसकी आड़ में मनमाने ढंग से पैसा कमाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही भाप लेने के लिए इलेक्ट्रिक स्टीमर की भी बाजार में भारी कमी हो गई है। क्षेत्रीय लोगों रतन चंद राणा, महेंद्र सिंह, प्रीतम चंद, रमेश कुमार, राकेश ठाकुर आदि ने कहा कि आजकल इस महामारी के दौर में कई लोग पैसे दोगुने करने में लगे हुए हैं। मेडिकल स्टोरों में सामान्य तौर पर प्रयोग में लाए जाने वाले पल्स ऑक्सीमीटर जैसे जरूरी उपकरण देने से पहले तो मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिर मार्केट में कमी बताकर उसकी आड़ में 700, 800 रुपये में मिलने वाला पल्स ऑक्सीमीटर दोगुने रेट 2000 से ऊपर के दाम पर बेचे जा रहे हैं। जिससे कोरोना पीड़ित व्यक्ति तथा आम जनमानस का भी आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी इस ओर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है, वहीं पर सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से भी सकारात्मक सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस बुरे दौर में सभी एक दूसरे का सहयोग करें तथा हर व्यक्ति की भावनाओं का भी ख्याल रखें। उधर, बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि निजी मेडिकल स्टोर पर विभाग का कोई कंट्रोल नहीं होता। इस बारे में ड्रग कंट्रोलर ही उचित कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed