{"_id":"5f36d3498ebc3e3ca74d2c68","slug":"outsource-employes-salary-panding-hamirpur-hp-news-sml3417629127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के 110, एचआरटीसी के 500 कर्मियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के 110, एचआरटीसी के 500 कर्मियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संकटकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे स्वास्थ्य और एचआरटीसी के कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आउटसोर्स पर तैनात 110 कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त माह का वेतन नहीं मिला है। इनमें 50 नर्सें और ओटीए स्टाफ शामिल है। वेतन न मिलने के कारण इन कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिर रहा है। इन्हें परिवार के पालन-पोषण में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बड़ी बात यह है कि जिस कंपनी के अधीन यह कर्मचारी रखे गए हैं, उस कंपनी को करीब छह माह से सरकार की तरफ से भुगतान ही नहीं किया गया है। इन छह माह तक तो कंपनी संचालक अपनी जमा पूंजी से इन कर्मचारियों को वेतन देते रहे, लेकिन अब संचालकों के भी हाथ खड़े हो गए हैं। जुलाई और अगस्त माह का वेतन इन कर्मचारियों को नहीं मिल पाया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि उनके ध्यान में मामला है। प्राचार्य के कार्यालय में इस समस्या पर चर्चा की जाएगी। वहीं, संबंधित ठेकेदार सुशील ठाकुर का कहना है कि छह माह से सरकार से भुगतान नहीं मिल पाया है। अपनी पूंजी से छह माह तक वेतन दिया। अब वेतन देने के लिए सक्षम नहीं है।
उधर, लॉकडाउन में बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को घर लाने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी आधा माह बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं मिला है। प्रदेश के सभी कर्मचारियों सहित एचआरटीसी हमीरपुर के करीब 500 कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। पहले से घाटे में चल रही एचआरटीसी की आमदन भी बहुत कम हो गई है। पूर्व के दिनों में रोजाना औसतन 13 लाख कमाई करने वाली हमीरपुर डिपो की बसों में वर्तमान में डेढ़ लाख रुपये औसतन कैश आ रहा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन नहीं आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निगम की इनकम बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। जिस संबंध में कार्य किए जा रहे हैं।