फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition to petrol and diesel prices

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition to petrol and diesel prices
महंगाई के विरोध में सुजानपुर में प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। सीटू ब्लॉक कमेटी सुजानपुर ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को रोष-प्रदर्शन किया। सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि जब दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें धरातल पर हैं तो देश की मोदी सरकार तेल पर लगातार टैक्स बढ़ा रही है। इसके चलते कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों से किराया भाड़ा भी बढ़ रहा है। इससे महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी। लोगों पर डीजल, पेट्रोल के नाम पर टैक्स लगाकर वसूली करने का काम सरकार बड़ी बेशर्मी से कर रही है। इस वसूली से अर्जित पैसे को देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों के ऊपर लुटाया जा रहा है। मोदी सरकार के दो उद्योगपतियों के साथ गठजोड़ ने पूरी अर्थव्यवस्था को धरातल पर ला दिया है।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना के चलते देश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ सरकार मजदूरों, किसानों के जुड़े श्रम कानूनों को उद्योगपतियों और कारपोरेट कंपनियों के पक्ष में बदल रही है। इससे जनता की दुख दर्द तकलीफों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। मोदी सरकार की नीतियों के चलते जहां आम आदमी कि आय लगातार कम हुई है वहीं महामारी के समय में ही देश के 30 बड़े अमीर लोगों की संपत्ति में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी के विरोध में सीटू ब्लॉक कमेटी सुजानपुर ने प्रदर्शन किया। 21 फरवरी को सीटू जिला कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। इसमें आने वाले समय के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed