फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Opposition to electric motor on government hand pump, memorandum submitted to SDM

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी हैंडपंप पर बिजली मोटर का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बेला के अंतर्गत सरकारी हैंडपंप पर बिजली मोटर लगाने लगाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन को इस बारे में शिकायत पत्र सौंपा है। गांव में क्रिकेट स्टेडियम के साथ सटे ग्रामीणों प्रेमलता, किरण, पुष्पा, संतोष, सरला, अनिता, रामचंद, अशोक ने अपनी शिकायत में कहा है कि यहां लगे हैंडपंप से आसपास के करीब 50 परिवारों के लोग पानी भरते थे। परंतु इसी हैंडपंप के आसपास के कुछ परिवारों ने अपने निजी प्रयोग के लिए बिजली मोटर लगा दी है और इनमें से 10 से 12 घरों तक पाइप पर भी डाल दी है। जबकि अन्य ग्रामीणों के लिए प्लास्टिक की एक टंकी रखवा कर उन्हें इसी टंकी से पानी भरने को कहा गया है।
विज्ञापन



वहीं, पानी लिफ्ट करने के लिए लगाए गए बिजली के स्विच को ताला लगा दिया है। लोगों का आरोप है कि उन्हें ताजा पानी भरने नहीं दिया जा रहा और जिसके कारण उन्हें टंकी का गर्म पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यहां निकट ही स्थित एक निजी कॉलेज के बच्चे भी सड़क से आते जाते हैंडपंप से पानी पीते हैं। उन्होंने मांग की है कि संपर्क मार्ग किनारे लगे इस हैंडपंप से मोटर को हटाया जाए या बिजली स्विच का ताला खुलवाया जाए ताकि आवश्यकता अनुसार कोई भी यहां से अपनी सुविधा अनुसार पानी भर सके। लोगों का कहना है कि पानी भरने के लिए उनसे बिजली बिल के पैसे मांगे जा रहे हैं, परंतु सरकारी होने के कारण वह इसके लिए कोई पैसा नहीं देंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अपराजिता चंदेल ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बीडीओ नादौन को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों की अवहेलना होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed