फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Operators and passengers upset due to cashless ticketing in buses

Hamirpur (Himachal) News: बसों में कैशलेस टिकटिंग से परिचालक और यात्री परेशान

Tue, 30 Jul 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 30 Jul 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Operators and passengers upset due to cashless ticketing in buses
परिवहन निगम की बस में ई टिकट मशीन से टिकट काटता परिचालक। संवाद
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिपो की बसों में परिचालकों के लिए ऑनलाइन कैशलेस टिकटिंग एक बड़ी समस्या बन गई है। परिचालक चाहकर भी यात्रियों को कैशलेस टिकट की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। इससे यात्रियों और परिचालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सर्वर डाउन और बैटरी बैकअप की कमी के कारण कैशलेस ई-टिकट मशीनें सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं। विशेष रूप से लोकल रूटों पर परिचालकों को टिकट काटने में परेशानी हो रही है। बस स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी मशीनों से टिकट की पर्ची निकालने में समस्या आ रही है। इससे परिचालक और यात्री दोनों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

हाल ही में, एचआरटीसी ने हमीरपुर डिपो को 75 ई-टिकट मशीनें दी हैं, लेकिन इन मशीनों की तकनीकी समस्याओं के कारण टिकट काटने के दौरान कई बार मशीनें हैंग हो जाती हैं। यात्रियों के मोबाइल से टिकट के पैसे कट रहे हैं, लेकिन मशीनें टिकट जनरेट नहीं कर रही हैं। इस स्थिति में परिचालकों को अपनी जेब से यात्रियों का किराया भरना पड़ रहा है और उन्हें डिपो से पैसे रिफंड करने के लिए कागजी कार्यवाही भी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीडीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि मशीनों को अपडेट किया जा रहा है। अधिकांश रूटों पर कैशलेस माध्यम से टिकट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed