फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One week course started at NIT Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी हमीरपुर में एक सप्ताह का पाठ्यक्रम शुरू

Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 16 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग में सोमवार को मोबाइल डिवाइस सुरक्षा पर एक सप्ताह का लघु अवधि पाठ्यक्रम (एसटीसी) शुरू हुआ। कार्यक्रम आईएसईए फेज-तीन परियोजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है। पाठ्यक्रम के संयोजक एवं परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. टीपी शर्मा और सह संयोजक डॉ. नवीन चौहान इसका नेतृत्व कर रहे हैं। डॉ. राजीव कुमार एवं डॉ. नितिन गुप्ता पाठ्यक्रम का समन्वयन कर रहे हैं। मुख्यातिथि प्रो. राकेश सहगल (डीन, अनुसंधान एवं परामर्श) ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने मोबाइल उपकरणों की सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना ननोटी (रजिस्ट्रार) ने विभाग के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. सूर्यवंशी ने कहा कि आईएसईए फेज-तीन परियोजना के तहत ऐसे कार्यक्रम साइबर सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम डिजिटल इंडिया के विजन से पूरी तरह मेल खाते हैं। इस पाठयक्रम में लगभग 75 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।पाठ्यक्रम में मोबाइल सुरक्षा खतरों, समाधान तकनीकों एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed