{"_id":"62a233c907912275997053e6","slug":"one-died-in-accident-hamirpur-hp-news-sml411627782","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलशक्ति विभाग के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। अमरोह में बुंगा मंदिर के पास वीरवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र निक्का राम गांव चुकु टांडा डाकघर पौंटा तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। वह भोरंज के गांव दियोग में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बुंगा मंदिर के पास ढांक से गाड़ी गिरकर चीड़ के पेड़ के साथ टकरा गई। चालक प्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जल शक्ति विभाग सरकाघाट में कार्यरत था।
गाड़ी में एक लड़की और लड़का भी बैठे थे जो सुरक्षित हैं। जब क्षेत्र में लोगों को दुर्घटना का पता चला तो मौके पर पहुंचे। भोरंज पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से लड़के-लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। शव को भी बाहर निकाला गया। सिविल अस्पताल सरकाघाट में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने पुष्टि की है।