फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Once a blood sample is taken, many tests will be done simultaneously, the report will also be available soon

एक बार ब्लड सैंपल लेने से होंगे एक साथ कई टेस्ट, रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी

Fri, 22 Oct 2021 08:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Once a blood sample is taken, many tests will be done simultaneously, the report will also be available soon
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक मशीनों का निरीक्षण करतीं उपायुक्त देवश्वेता बनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने शुक्रवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में दो अत्याधुनिक मशीनों का लोकार्पण किया। लगभग 30 लाख रुपये की इन दोनों मशीनों से मरीजों को अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपायुक्त ने सबसे पहले अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक ईआरबीए एडवांस्ड हीमाटोलॉजी एनालाइजर का लोकार्पण किया। यह एनालाइजर केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उपलब्ध करवाया है। इस आधुनिक एनालाइजर की स्थापना से मेडिकल कॉलेज में मरीजों के एक बार ब्लड सैंपल लेने से कई टेस्ट एक साथ संभव हो सकेंगे तथा इनकी रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के तहत एक निजी बैंक की ओर से बच्चों के वार्ड के लिए उपलब्ध करवाए गए अत्याधुनिक नियो नेटल वेंटिलेटर (ब्रीदिंग सिस्टम) का भी लोकार्पण किया। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संकट के मद्देनजर यह नियो नेटल वेंटिलेटर बच्चों के वार्ड में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

सामान्य समय अवधि से पहले पैदा होने वाले बच्चों के लिए यह वेंटिलेटर जीवनदायक साबित होगा। यह हाई फ्रिक्वेंसी ऑसीलेटर युक्त है जोकि विपरीत परिस्थितियों में भी वेंटिलेटर को चालू रखता है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव, पीडियाट्रिक्स विभाग और पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष, अन्य चिकित्सक तथा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed