{"_id":"61d5d227e39481251d26cc65","slug":"on-the-third-day-3556-children-got-the-first-dose-of-corona-vaccine-hamirpur-hp-news-sml39579929","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 3556 बच्चों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन 3556 बच्चों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल दोसड़का में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के तीसरे दिन 3556 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि, 4300 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले के बच्चों में टीकाकरण के लिए खासा उत्साह है। बुधवार को 3556 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
क्या कहते हैं छात्र
बचाव के लिए वैक्सीन लगाना आवश्यक : शगुन
शगुन ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने से अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वैक्सीन लगाने के बाद नहीं हुआ कुछ : मुस्कान
मुस्कान ने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद कुछ नहीं हुआ। हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि इस बीमारी को खत्म किया जा सके।
अब अभिभावक भी चिंतामुक्त : शशांक
शशांक ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में अभिभावकों को भी थोड़ी परेशानी होती थी, लेकिन अब अभिभावक भी चिंतामुक्त हो गए हैं।
स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने किया पूर्ण सहयोग : ईशांत
ईशांत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने पूर्ण सहयोग कर टीकाकरण करवाया। यहां किसी प्रकार का डर नहीं लगा।
वैक्सीनेशन के बाद अब कर रहे सुरक्षित महसूस : शिवान
शिवान ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद अब वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसों आदि में संक्रमण का खतरा बना हुआ था, लेकिन अब वैक्सीन लग गई है इसलिए वह सुरक्षित हैं।