फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Omkar Singh Pathania becomes head of Narayan Seva Samiti Bijhri

Hamirpur (Himachal) News: ओंकार सिंह पठानिया बने नारायण सेवा समिति बिझड़ी के प्रधान

Sun, 22 Sep 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
समिति की पांचवीं वर्षगांठ व आम सभा की बैठक में हुए चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। नारायण सेवा समिति बिझड़ी की पांचवीं वर्षगांठ और आम सभा की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के पूर्व प्रधान व समिति के संरक्षक दीना नाथ वर्मा ने की जबकि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य इकबाल सिंह ने बतौर मुख्तातिथि शिरकत की। बैठक में राज कुमार चौधरी, करतार सिंह ढिल्लो ने पिछले पांच वर्षों के आय व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधान दीना नाथ वर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में ओंकार सिंह पठानिया को प्रधान, विक्रम ठाकुर, सुरेंद्र कुमार उपप्रधान, करतार सिंह ढिल्लो को महासचिव, जोगिंद्र सिंह ढटवालिया,राज कुमार चौधरी, जसवंत सिंह को संयुक्त सचिव, विनोद शर्मा, विजय शर्मा को सचिव, पुरुषोत्तम शर्मा को कोषाध्यक्ष, लेख राम शास्त्री तथा प्रेम सिंह, ज्ञान चंद, जगदीश निरंकारी, हंस राज शर्मा, रीता ठाकुर, ब्रह्म दास, रत्न चंद, रमेश शास्त्री, अजमेर सिंह व विशन दास को कार्यकारिणी सदस्य तथा कमलेश कुमार, तोता राम व सुदेश कुमार को ऑडिटर चुना गया। इस दौरान कृष्ण चंद शर्मा, सुरेश, सुख राम, मेहर सिंह, अजमेर सिंह, तारा चंद, प्रधान सिंह, सत्या देवी, अनंत राम, सरवन सिंह, सुरेश कुमार, पुष्पेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, सरवन, लोक राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed