{"_id":"5f2d5fce8ebc3e3c9c1a8bf1","slug":"offer-money-trasfer-to-own-accout-accused-should-be-suspend-hamirpur-hp-news-sml340938636","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ावे की रकम से अपने निजी खाते में जमा करवाने वाला कर्मी हो सकता है निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ावे की रकम से अपने निजी खाते में जमा करवाने वाला कर्मी हो सकता है निष्कासित
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए दी गई रकम अपने खाते में जमा करवाने वाला एसडीएम कार्यालय बड़सर का कर्मचारी अपने गलत हरकत की वजह से फंस गया है। उपायुक्त हमीरपुर मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त, जबकि एसडीएम बड़सर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन ने इस मामले की जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर कार्यालय भेज दी है। अब उपायुक्त कार्यालय इस मामले में आगामी फैसला करेंगे। इस मामले में एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी निष्कासित भी हो सकता है।
फिलहाल उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा वीरवार से छुट्टी पर चल रहे हैं। सोमवार को जब वह कार्यालय पहुंचेंगे तो उसके बाद ही आगामी कार्रवाई पर निर्णय होगा। पंजाब के लुधियाना के श्रद्धालु ने मार्च माह में 25000 की राशि चढ़ावे में जमा करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी से मंदिर ट्रस्ट का अकाउंट नंबर मांगा था। लेकिन, कर्मचारी ने अपना निजी अकाउंट नंबर भेज कर राशि जमा करवा ली। जब श्रद्धालु ने चढ़ावे की रसीद मांगी तो कर्मचारी सही उत्तर नहीं दे पाया। जिसके बाद श्रद्धालु ने फोन पर एसडीएम बड़सर को इस बारे में सूचना दी। मामला उजागर होते ही कर्मचारी ने मंदिर ट्रस्ट के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी। एसडीएम ने आरोपी कर्मचारी को अपने कार्यालय से हटाकर डिग्री कॉलेज में डेपुटेशन पर भेज दिया है। कुछ वर्ष पहले भी मंदिर न्यास में बकरा घोटाला, रसीद बुक मामला, राशन से संबंधित मामलों के कारण मंदिर ट्रस्ट की खूब फजीहत हो चुकी है। बाबा बालक नाथ न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि चढ़ावे की राशि कर्मचारी के खाते में डालने के मामले में जांच की गई है। कर्मचारी ने राशि न्यास के खाते में जमा करवा दी है। आरोपी कर्मचारी को एसडीएम कार्यालय से हटाकर डिग्री कॉलेज में अटैच किया गया है। जांच की रिपोर्ट जिलाधीश एवं आयुक्त मंदिर न्यास को भेज दी गई है।