फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Occupied the shop veranda by constructing a tin shed

Hamirpur (Himachal) News: दुकान के बरामदे में टीन शेड बना कर लिया कब्जा

Fri, 19 Sep 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Sep 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Occupied the shop veranda by constructing a tin shed
मिनी सचिवालय के समीप किराए पर आवंटित दुकान के सामने बरामदे में बिना अनुमति बनाया गया टीन शैड। स - फोटो : 1
हमीरपुर। जिला प्रशासन की ओर से मिनी सचिवालय के गेट पर किराये पर आवंटित दुकानों के आगे बिना अनुमति टीन शेड का निर्माण किया गया है। यहां पर पांच से छह दुकानें प्रशासन की ओर से किराये पर आवंटित की गई हैं। इन दुकानों के आगे बरामदा भी है। इस बरामदे में एक दुकानदार की ओर से टीन शेड का निर्माण कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से दुकानों के आवंटन के वक्त बरामदे में किसी भी तरह के निर्माण को लेकर छूट नहीं दी गई है। दुकान के अंदर सशर्त निर्माण किया जा सकता है लेकिन बाहरी निर्माण की अनुमति नहीं है। बावजूद यहां पर टीन शेड का निर्माण कर अगल बगल के लिए रास्ता बरामदे में बंद हो गया है। यह मामला जिला प्रशासन के ध्यान में है।
विज्ञापन

दरअसल मिनी सचिवालय परिसर और मुख्य बाजार में बचत भवन के साथ लगती कई दुकानों को मासिक किराये पर प्रशासन की ओर से आवंटित किया गया है। आवंटन के वक्त ही अनुबंध में शर्तें भी तय होती हैं। इन शर्तों में निर्माण गतिविधियों को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश होते हैं। ऐसे में अचानक बरामद में निर्माण कर अगल-बगल में आवाजाही को रोके जाने पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इस मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। यहां पर आसपास बैंक और डाकघर भी है, ऐसे में लोगों की आवाजाही भी अधिक है।
विज्ञापन



मामला ध्यान में आया है। टीन शेड के निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। इस विषय पर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed