फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nursing staff

काम समान, वेतन व सुविधाएं कम क्यों

Mon, 13 Apr 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ ने प्रदेश सरकार से नियमित कर्मचारियों के समान वेतन व अन्य सुविधाएं देने की मांग की है। आउटसोर्स पर कार्यरत नर्सों ने नियमित नर्सों के समान काम करने के बावजूद समान वेतन व अन्य वित्तीय लाभ न मिलने पर रोष जताया है। आउटसोर्स नर्सिज एसोसिएशन ने सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स नर्सों के साथ आखिर भेदभाव क्यों। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से रेगलुर कर्मचारियों के समान मानदेय की मांग की है। कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण संकट की इस घड़ी में आउटसोर्स कर्मचारी भी नियमित कर्मचारियों की तरह ही मरीजों की देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की अध्यक्ष करुणा शर्मा और उपाध्यक्ष शीतल कुमारी समेत अन्य नर्सों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिला हमीरपुर व कांगड़ा के टांडा अस्पतालों में 150 के करीब आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने प्रदेश सरकार से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed