फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the vicious people took away jewelry and car from Jahu Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: अब जाहू पंचायत से गहने और कार ले उड़े शातिर

Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत में लगातार चोरियों से लोग जान और माल की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। जाहू पंचायत में पिछली दो रातों में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। कांगूघटी गांव में ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। मंगलवार रात को जाहू पटवार घर के समीप एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। रात को घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर के गेट को तोड़कर शातिर यहां से सोने की तीन अंगूठियां, एक एलईडी और कुछ नकदी पर हाथ साफ कर गए। जिस घर में चोरी हुई, उसके समीप सड़क पर खड़ी कार को भी चोर बुधवार रात ले उड़े। कार के मालिक सुनील कुमार ने कहा कि बुधवार रात को साढ़े नौ बजे के आसपास हर रोज की तरह सड़क के किनारे कार को खड़ा किया गया था। जब सुबह देखा तो सड़क से कार गायब हो गई थी। कार के चोरी होने की सूचना पुलिस को दे दी है। जाहू पंचायत में एक माह के भीतर चार से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। इससे पहले सुलगवान चौक से लगभग एक लाख रुपये से अधिक की शराब की बोतलें ठेके से चोरी हो गई थीं। उसके बाद जहां से कार चोरी हुई। इसी स्थान पर एक गाड़ी की स्टेपनी चोरी हुई थी। उसके बाद कांगूघटी गांव से सौर ऊर्जा लाइटों की बैटरी और अब एक घर में गहने, नकदी व कार चोरी होने की घटना सामने आई है। अभी तक पुलिस एक भी चोरी के मामले का पटाक्षेप नहीं कर पाई है। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed